{"_id":"6171d09f6c13002ebe05a687","slug":"rogely-started-for-immediate-ticket-jhansi-news-jhs207151787","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेः तत्काल टिकट के लिए मारामारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेः तत्काल टिकट के लिए मारामारी शुरू
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल के दौरान त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ते ही तत्काल टिकट के लिए मारामारी मचना शुरू हो गई है। प्रतिदिन 50 से अधिक यात्री तत्काल टिकट बनवाने के लिए स्टेशन पहुंच रहे हैं। हालांकि, ट्रेनों में कंफर्म सीट शुरूआती टोकन नंबर लेने वाले यात्रियों को ही मिल पा रही है। बाकी को मायूस होकर लौटना पड़ता है।
कोरोना काल में रेलवे ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चला रहा है। इन ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। इस कारण यात्रियों को अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। जबकि यात्रियों ने करवाचौथ, दीपावली और छठ पूजा के लिए अपने घर लौटना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि कानपुर रूट से लखनऊ और गोरखपुर की तरफ जाने वालीं ट्रेनों में वेटिंग तक कंफर्म नहीं हो रही है। इस स्थिति में यात्रियों को ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से चलने के 24 घंटे पहले मिलने वाले तत्काल टिकट पर सीट के कंफर्म मिलने की उम्मीद रहती है।
आरक्षण कार्यालय में सुबह 10 बजे से एसी क्लास व सुबह 11 बजे से स्लीपर क्लास में तत्काल टिकट बनते हैं। यात्रियों को कतार में क्रमबद्ध लगने के लिए आधे घंटे तत्काल टोकन नंबर दिए जाते हैं। त्योहार के कारण तत्काल टिकट बनवाने वालों में इजाफा हो गया है। सुबह से ही लोग शुरुआत का टोकन नंबर पाने के लिए कतार में लग जाते हैं। टोकन मिलने का समय आते-आते लोगों की लंबी कतार लग जाती है।