{"_id":"61375e468ebc3e494b23d2b4","slug":"rock-collapsed-in-quarry-at-jhansi-woman-worker-dies-after-being-buried-under-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: खदान में धंसी चट्टान, मलबे में दबकर महिला श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: खदान में धंसी चट्टान, मलबे में दबकर महिला श्रमिक की मौत
Tue, 07 Sep 2021 06:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:12 PM IST
सार
ओरछा के ग्राम जिजौरा निवासी सुनील की पत्नी माया (32) मंगलवार की दोपहर अपने पति के साथ बड़ागांव थाने के डिमरौनी में एक पत्थर की खदान पर काम कर रही थी। इसी दौरान ऊपर एक चट्टान खिसक गई, जिसकी चपेट में आने से माया की मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में खदान में चट्टान धंस गई। मलबे में दबकर एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। महिला का शव मलबे से निकालने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ओरछा के ग्राम जिजौरा निवासी सुनील की पत्नी माया (32) मंगलवार की दोपहर अपने पति के साथ बड़ागांव थाने के डिमरौनी में एक पत्थर की खदान पर काम कर रही थी।
इसी दौरान ऊपर एक चट्टान खिसक गई, जिसकी चपेट में आने से माया की मौत हो गई। पिछले काफी समय से मलबे के नीचे से उसका शव निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पांच एलएनटी मशीनें लगी हुई हैं। लेकिन अब तक शव को निकाला नहीं जा सका है।