फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Robbery from couple turned into a bone in the throat of the police

Jhansi News: दंपती से लूट बनी पुलिस के गले की हड्डी

Thu, 26 Dec 2024 12:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Robbery from couple turned into a bone in the throat of the police

विज्ञापन


झांसी। शाहजहांपुर में दंपती के साथ लूट की घटना पुलिस के गले की हड्डी बन गई। पुलिस न इस घटना को निगल पा रही, न उगलने के लिए बरामदगी दिखा पा रही है। खुलासे की जल्दबाजी में पुलिस ने बुधवार को जरूर एक मोबाइल की बरामदगी दिखा दी लेकिन, जिसके पास से मोबाइल बरामद दिखाया गया उसकी लोकेशन घटना स्थल की नहीं मिली। यह तथ्य सामने आने के बाद से पुलिस अफसरों ने भी पूरे मामले में चुप्पी साध ली। मंगलवार रात पत्नी के साथ लौट रहे शाहजहांपुर थाना के खजूरी गांव निवासी विष्णु राजपूत को बाइक सवार बदमाशों ने देवरा गांव के पास रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती से मारपीट करके महिला के गले से मंगलसूत्र, मोबाइल लूट लिया जबकि विष्णु के गले से सोने की जंजीर खींचकर भाग निकले। लूट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। विष्णु की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। लेकिन, करीब 24 घंटे बाद भी पुलिस महज एक मोबाइल ही बरामद दिखा सकी। इसमें भी पुलिस सवालों के घेरे में आ गई। सूत्रों के मुताबिक यह मोबाइल एक ट्रक चालक को पड़ा मिला था। उसने मोंठ आने पर मोबाइल लौटने की बात कही लेकिन, पुलिस ने इसी मोबाइल को बरामद दिखा दिया। यह बात सामने आने के बाद पुलिस अफसरों ने भी चुप्पी साध ली। ब्यूरो

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed