{"_id":"68224f985e76a12d9e0bbc57","slug":"roadways-started-bus-from-taktoli-to-jhansi-jhansi-news-c-404-1-bnr1001-42-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रोडवेज ने टकटोली से झांसी के लिए शुरू की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रोडवेज ने टकटोली से झांसी के लिए शुरू की बस
विज्ञापन
ग्राम टकटोली में बस को रवाना करते हुए जनप्रतिनिधि व समाजसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
भंडरा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने ग्राम टकटोली से जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा की शुरुआत की है। इससे जिला मुख्यालय से आवागमन सुगम हो जाएगा। रोडवेज की इस पहल से क्षेत्र के लोग खुश हैं। सोमवार को बस को सजा-धजाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पहले दिन पहुंची बस की सजावट कराई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मऊरानीपुर आनंदन सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिपाल सिंह झांकरी, भाजपा चुरारा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के समाजसेवियों ने बस की सजावट कराकर बस चालक धर्मेन्द्र कुमार व परिचालक उदयवीर सिंह समेत यात्रियों का हार-माला पहनाकर सम्मान किया। बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस चालक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन ललितपुर डिपो की बस ग्राम टकटोली से सुबह 7:15 बजे चलेगी। यह 9:45 बजे झांसी मुख्यालय पहुंचेगी। झांसी से दोपहर तीन बजे बस की वापसी होगी और शाम छह टकटोली पहुंच जाएगी।
इस मौके पर अवधेश शर्मा, राघवेंद्र सिंह परिहार, हरपाल सिंह परिहार, ध्रुव सिंह बुंदेला, भगवान दास कुशवाहा प्रधान, महेंद्र सिंह सोलंकी, गोविंद दास विश्वकर्मा, नरेश नगरिया, मेंहदी अली, राजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।