{"_id":"6a8f51698eaf58624308ac53","slug":"roadways-honored-500-women-by-presenting-them-with-sarees-jhansi-news-c-11-jhs1019-863461-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: -रोडवेज ने 500 महिलाओं साड़ी देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: -रोडवेज ने 500 महिलाओं साड़ी देकर किया सम्मानित
Thu, 27 Aug 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम की बसों में अब 60 या उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के शुभारंभ मौके रोडवेज विभाग के अफसरों ने बुधवार कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर करीब 500 महिलाओं को साड़ी बांटकर सम्मानित या। इस मौके पर विधायक, एमएलसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेशचंद्र सिंह आर्य ने बताया कि प्रदेश के सीएम ने योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, भाजपा के महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, सुमन पुरोहित भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डिपो प्रभारी प्रतीक सोनी, आमिर खान, स्वाती लोधी, श्याम सुंदर दुबे, इंजीनियर अरुण कुमार समेत अन्य अफसर व रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन पर शून्य मूल्य का टिकट जारी होगा
रक्षा बंधन पर परिचालक द्वारा ईटीआईएम मशीन से शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। इसके लिए ईटीआईएम मशीन में नकद रुपये, यूपीआई से और तीसरा विकल्प वूमेन दिया है। इसमें परिचालक वूमेन विकल्प चुनकर महिलाओं को शून्य मूल्य टिकट जारी करेंगे।