फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roadway make profits this diwali

दिवाली पर रोडवेज की रही चांदी

Wed, 18 Nov 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
roadway make profits this diwali
roadways.jpeg - फोटो : roadways.jpeg
झांसी। ट्रेनों की कमी के कारण इस बार की दिवाली रोडवेज के लिए बेहद फायदेमंद रही। त्योहार सीजन पर रोडवेज ने एक करोड़ 13 लाख रुपये की आमदनी की है। जबकि पिछले वर्ष यह आमदनी एक करोड़ एक लाख रुपये रही थी। अधिकारियों का कहना है कि सर्वाधिक यात्रियों ने कानपुर, लखनऊ, बांदा व बनारस रूट पर सफर किया। हालांकि ग्रामीण इलाकों के लिए यात्रियों का टोटा रहा।
विज्ञापन

कोविड - 19 से बचाव के कारण लगे लॉकडाउन व अनलॉक से रोडवेज बसों के चक्के सामान्य सेवा के लिए थमे रहे थे। ऐसे में आर्थिक संकट से रोडवेज जूझने लगा था। लेकिन दिवाली के त्योहारी सीजन पर विभाग को जैसे आर्थिक रूप से संजीवनी प्राप्त हो गई। त्योहार के छह दिन में एक करोड़ 13 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है। इसकी प्रमुख वजह ट्रेनों की कमी होना भी बताया जा रहा है। हालांकि ललितपुर, समथर, गरौठा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में यात्रियों का टोटा रहा। इन मार्गों पर लोड फैक्टर 40 प्रतिशत से भी कम रहा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट के अनुसार 15 अतिरिक्त बसों को लगाया गया था। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। सभी यात्रियों को सैनिटाइज कराया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed