फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads will change with Bundelkhand Development Fund

बुंदेलखंड विकास निधि से बदलेगी सड़कों की सूरत

Mon, 27 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Roads will change with Bundelkhand Development Fund
झांसी। बुंदेलखंड विकास निधि के जरिए सड़कों सुधारने का काम कराया जाएगा। करीब 14 करोड़ रुपये से यह काम कराए जाएंगे। सड़कों के अलावा यह रकम अवस्थापना संबंधी दूसरे कार्यों में खर्च की जाएगी। विकास निधि की दूसरी किस्त भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार बुंदेलखंड विकास निधि के जरिए मोटी धनराशि देती है। आबादी के लिहाज से प्रत्येक जनपद को अलग-अलग बजट एलॉट होता है। यह रकम विधायकों की संस्तुति किए गए कार्यों को कराने में खर्च किए जाते हैं। अभी इस विकास निधि के जरिए कुल 14 करोड़ की लागत से कार्य कराए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक इसके जरिए कुल 150 से अधिक कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रत्येक विधान सभावार यह कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विकास निधि की दूसरी किस्त भी जल्द आने वाली है। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जरिए छह किलोमीटर लंबी एनएच-25, एनएच-26 लकारा से मथुरापुरा, 7.40 किमी लंबी एनएच-25 से एनएच-26 से बदनपुर मार्ग, 9.25 किमी लंबी एनएच-78 से तिलैथा मार्ग, 7 किमी लंबा एनएच-25 गंगावली मार्ग से धरमपुरा मार्ग, 4.50 किमी लंबा मथनपुरा-रमपुरा मार्ग, 8.60 किमी लंबा एनएच 25 से डोंगरी मार्ग एवं 6 किमी लंबा धमना-बरूआसागर मार्ग से तजपुरा मार्ग भी दुरुस्त कराए जा रहे। इन सब कार्यों के अलावा पीडब्ल्यूडी को बुंदेलखंड विकास निधि की दूसरी किस्त का इंतजार है। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है करीब 11 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त से अन्य कार्य भी कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed