फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads getting bloody: 359 people lost their lives in eight months

खूनी हो हो रही सड़कें : आठ महीने में चली गई 359 लोगों की जान

Thu, 19 May 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roads getting bloody: 359 people lost their lives in eight months
झांसी। झांसी में दुर्घटनाओं के चलते सड़कों पर सबसे ज्यादा खून बह रहा है। आंकड़ों की मानें तो पिछले आठ महीनों के दौरान यहां कुल 359 लोगों की जान सिर्फ सड़क हादसे में ही चली गई। सर्वाधिक दुर्घटनाओं वाले ग्यारह प्वाइंट भी चिंह्ति हुए हैं। अधिकांश दुर्घटनाओं का समय भी शाम चार बजे से लेकर रात दस बजे के बीच का पाया गया।
विज्ञापन

सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। दुर्घटनाओं के आधार पर एंबुलेंस 108 ने झांसी में दस जगहों को ब्लैक स्पॉट के तौर पर चिन्हित किया है। पिछले आठ महीनों (अक्तूबर 2021 से मई 2022) के दौरान इन्हीं इलाकों में सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुईं। आठ महीने में 359 लोगों की जान सड़क दुर्घटना में गई। दुर्घटना में सर्वाधिक मौत मार्च में 58, फरवरी में 52, दिसंबर में 53 जबकि सबसे कम नवंबर महीने में 39 दर्ज हुई है। इसमें 113 लोगों की मौत ब्लैक स्पॉट वाले इलाके में हुई। सर्वाधिक ब्लैक स्पॉट फोरलेन के आसपास चिन्हित हुए।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि अधिकांश हादसों का समय शाम करीब चार से रात दस बजे के बीच पाया गया है। उनका कहना है अधिकांश दुर्घटनाएं शराब के नशे में होने से होती हैं। फोरलेन में जगह-जगह कट होने की वजह से भी अधिकांश जगहों पर दुर्घटनाएं होती हैं। मोटर साइकिल सवार हेलमेट भी नहीं लगाते। इस वजह से उनको बचा पाना संभव नहीं हो पाता। एंबुलेंस सेवा प्रभारी नीलेश चतुर्वेदी का कहना है कि चिंह्ति हॉट स्पॉट इलाकों में नियमित तौर पर एंबुलेंस तैनात की गई हैं। जिससे समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना बहुल वाले दस ब्लैक स्पॉट
- दिगारा बाईपास
- बरुआसागर हाईवे मुक्तिधाम के पास
- मऊरानीपुर रोड धुनषधारी पेट्रोल पंप के पास
- कचहरी चौराहा
- हंसारी-बबीना रोड
- मोंठ बाईपास
- बड़ागांव-चिरगांव के बीच
- मेडिकल कॉलेज तिराहा
-शिवानी तिराहा
-मऊरानीपुर तिराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed