फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road damaged near Kudar River bridge; traffic movement disrupted.

Jhansi News: कुड़ार नदी पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी

Tue, 15 Sep 2026 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Road damaged near Kudar River bridge; traffic movement disrupted.
भंडारा/खिलारा। ग्राम पंचायत भंडारा के पठा ढकरवारा संपर्क मार्ग पर कुड़ार नदी पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के तेज बहाव से सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को इससे काफी परेशानी हो रही है। कुड़ार नदी पुल के पहले क्षतिग्रस्त सड़क से वाहनों को निकालना चालकों के लिए चुनौती है। हरपुरा मार्ग भी कई जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। रात में गड्ढे न दिखने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालक हरेंद्र साहू, विवेक द्विवेदी सहित कई लोगों ने बताया कि बारिश के पानी से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों, विशेषकर तिपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed