{"_id":"5d2316178ebc3e6cfe43a97d","slug":"road-accident-in-jhansi-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ट्रोले की टक्कर से शिक्षा विभाग के सीनियर क्लर्क समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ट्रोले की टक्कर से शिक्षा विभाग के सीनियर क्लर्क समेत दो की मौत
Mon, 08 Jul 2019 03:38 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
थाना नवाबाद के जेल चौराहे के पास एक ट्रोले ने सिनियर क्लर्क हिमांशु गुप्ता और उनके साथी विशाल को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोठ निवासी हिमांशु गुप्ता शिक्षा विभाग में तैनात थे। सोमवर दोपहर अपने साथी विशाल के साथ कार्यालय से निकल कर पैदल फोटो कॉपी कराने जेल चौराहा जा रहे थे।
विज्ञापन
अभी दोनों चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में लिया। वहीं मेडिकल कॉलेज में हिमांशु का शव देखकर पत्नी व मां की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन