फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Riya ensures place in badminton tournament finals

बैडमिंटन टूर्नामेंट में रिया ने फाइनल में बनाई जगह

Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Riya ensures place in badminton tournament finals
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा ‌आयोजित की जा रही जिला बैडमिंटन चैम्प?
बैडमिंटन टूर्नामेंट में रिया ने फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जा रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न वर्ग में हुई एकल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रिया ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई तो दूसरी ओर विजय, विशाल प्रशांत, योगेंद्र ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल खेलने का मौका पाया।
बालिका एकल (अंडर-17 से कम) सेमीफाइनल मैच में रिया मल्होत्रा ने मनुश्री को 21-04, 21-05 से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया। जबकि, बालक एकल (अंडर-19 से कम) में विजय सिंह ने वेदांत सेठ को 30-17 से हराया, विशाल कठेरिया ने राजवीर को 30-24, प्रशांत भदौरिया ने रिहान सिद्दीकी को 30-27 और योगेंद्र सिंह ने आरुष खत्री को 30-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पुरुष एकल में आदित्य राज ने स्वर्ण भागवत को 21-09, 17-21, 21-03 से शिकस्त दी। वहीं, विजय सिंह ने प्रदीप को 21-17, 21-10 से हराकर क्वार्टर जीता। बालक एकल (अंडर-9 से कम) में प्रखर जैन ने अर्श श्रीवास्तव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में रेफरी अमलेंद्र नाथ चौधरी, करण श्रीवास्तव और जितेंद्र चौरसिया रहे। इस मौके पर कमल मल्होत्रा, पंकज मल्होत्रा, संजीव सरावगी, पवन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed