फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired bank manager was killed with a sharp weapon

Jhansi: बैंक के रिटायर्ड मैनेजर को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, चार दिन से घर के अंदर पड़ा था शव

Wed, 14 Jun 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

रिटायर्ड मैनेजर की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन के विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Retired bank manager was killed with a sharp weapon
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी जिले के रक्सा के डेली गांव में बैंक ऑफ बदौड़ा से रिटायर्ड मैनेजर की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। उनके सिर, छाती में चोट के गंभीर चोट मिली है। करीब चार दिन से उनका शव घर के एक कमरे में बंद था। बुधवार सुबह घर के अंदर से बदबू आने ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


थोड़ी देर में सीओ सदर स्नेहा तिवारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। रिटायर्ड मैनेजर की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन के विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के दीनदयाल नगर निवासी शंकर लाल कुशवाहा (70) पुत्र मठरु लाल ने रिटायर्ड होने के डेली गांव में घर बनवा लिया था। परिवार में पत्नी सुशीला भी डीआरएम कार्यालय से रिटायर्ड हैं लेकिन, शंकर की पत्नी समेत बेटे एवं बेटियों से पटती नहीं थी। बेटा सुमित भी रेलवे में गार्ड है जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी। शंकर डेली गांव में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे सैर को निकले लोगों को उनके घर के अंदर से अजीब बदबू आई। उन लोगों ने परिजनों को इस बारे में बताया। कुछ देर बाद बेटे सुमित समेत अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन, अंदर से जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रक्सा पुलिस को बताया गया। थोड़ी देर में सीओ सदर स्नेहा तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। घर के बाहर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। अंदर एक कमरे में शंकर लाल का शव बरामद हुआ। कई दिन पुराना हो जाने से आसपास पड़ा खून सूख गया था। शरीर भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया था। उनके सिर एवं छाती में धारदार हथियार से प्रहार करके मारा गया था। घर के अंदर रखा पूरा समान बिखरा पड़ा था हालांकि कीमती समान घर में थे। 


हत्या के बाद बदमाश घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीसीआर भी निकाल ले गए। पुलिस ने आसपास की तलाशी ली लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, सीओ स्नेहा तिवारी का कहना है कि परिजनों ने रुपयों के लेनदेने के विवाद की आशंका जताई है। उन्होंने हाल में कई रजिस्ट्री की हुई थी। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed