{"_id":"5ddbeb568ebc3e54b121a058","slug":"report-filed-against-52-farmers-for-burning-stubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने के मामले में 52 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने के मामले में 52 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन को पकड़ा
Mon, 25 Nov 2019 08:25 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
खेतों में जलाई जा रही पराली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में पराली जलाने के मामलों में लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जिले के मोंठ थाने में 21, समथर में 22 और पूंछ में नौ किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मोंठ पुलिस ने तीन किसानों को पराली जलाते मौके से पकड़ लिया। तीनों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। पुलिस व तहसील प्रशासन गांव-गांव खेतों में निगाह रखे हुए हैं।
मोंठ थाने में रविवार की रात 21 किसानों के खिलाफ तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण ने मुकदमे दर्ज कराए। इनमें रेव, अटरिया गांव व मोंठ कस्बे के किसान शामिल हैं। तहसीलदार मोंठ ने समथर थाने में 22 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें पचोबई, बसोबई, मगरौरा और समथर के किसान शामिल हैं। इसके अलावा पूंछ थाने में भी नौ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रविवार रात मोंठ थाना क्षेत्र के सेमरी, अटरिया व अमरा गांव में पराली जलाते समय पुलिस ने तीन किसानों को पकड़ा भी है। जिले में अब तक पराली जलाने के नाम पर 150 किसानों पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जिले के थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर पराली जलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।