फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   remidisivir ab dr lagayge

अब डॉक्टरों की निगरानी में ही लगेगा रेमडेसिविर

Mon, 03 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
remidisivir ab dr lagayge
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब डॉक्टरों की निगरानी में ही रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाया जाएगा। रोज कंसल्टेंट से इंजेक्शन लगाने के संबंध में पूछताछ भी की जाएगी। डॉक्टर को पुष्टि करनी होगी कि मरीज को उसके सामने ही इंजेक्शन लगाया गया है। इंजेक्शन चोरी करने के गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज, निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर में काम करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कि मेडिकल कॉलेज से रेमडेसिविर इंजेक्शन चुराने और खाली शीशियों में एंटीबायोटिक का घोल भरकर बेचते थे। चूंकि, चोरी सीधे मेडिकल कॉलेज में शासन की तरफ से मुहैया कराए जा रहे इंजेक्शन की हो रही थी। ऐसे में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने आगे इस तरह की घटना न हो सके, इसलिए फैसला लिया है कि अब कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति में ही स्टाफ नर्स रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाएंगी। एक-एक इंजेक्शन की पुष्टि चिकित्सक को ही करनी होगी।
विज्ञापन

...इसलिए लगातार मरते गए मरीज
कोरोना के इलाज के दौरान मरीज को सही समय पर रेमडेसिविर इंजेक्शन लग जाने के बावजूद कई मरीजों की मौत हो गई। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि रेमडेसिविर कोई रामबाण नहीं है। इसका फायदा हो भी सकता है और नहीं भी। मगर कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें मरीज की रेमडेसिविर इंजेक्शन लगने के बाद भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट नष्ट करने में भी लापरवाही
रेमडेसिविर इंजेक्शन की खाली शीशियां मेडिकल कॉलेज या फिर नर्सिंगहोमों से बाहर आने से साफ पता चलता है कि बायो मेडिकल वेस्ट नष्ट करने में भी लापरवाही हो रही है। कोरोना काल में इस तरह की लापरवाही संक्रमण के प्रसार को भी दावत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed