फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   regular train not started in september

सितंबर में भी नहीं दौड़ेंगी नियमित ट्रेनें

Tue, 01 Sep 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
regular train not started in september
झांसी। कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण रेलवे नियमित ट्रेनें चलाने पर फैसला नहीं ले पा रहा है। अभी जो स्पेशल ट्रेनें चल रहीं हैं उनमें भी 50 फीसदी ट्रेनों को ट्रैफिक नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, जिन रूट पर अभी एक भी ट्रेन नहीं है उन पर गाड़ी दौड़ाए जाने की जरूर उम्मीद है। इसमें झांसी- मानिकपुर रूट भी शामिल है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में रेलवे ने एक मई से अलग- अलग राज्यों की सहमति पर श्रमिक एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन शुरू किया। इसके बाद 12 मई से अप और डाउन की तीस सवारी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। ये सभी गाड़ियां राजधानी एक्सप्रेस हैं, जिनको स्पेशल ट्रेनें बनाकर चलाया जा रहा है। इनमें अप और डाउन की चार ट्रेनें झांसी से होकर गुजर रहीं हैं। किराया भी मुसाफिरों को राजधानी एक्सप्रेस के बराबर ही अदा करना पड़ रहा है। इसके बाद एक जून से देश भर में अप और डाउन की दो सौ मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें झांसी से होकर अप और डाउन की 28 ट्रेनें गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन तीस जून तक ही होगा। इसके बाद नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। मगर देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने सितंबर में भी यथास्थिति बनाए रखने का फैसला लिया है। दूसरा, जो स्पेशल ट्रेनें चल रहीं हैं, उनमें भी आधी गाड़ियां खाली चल रहीं हैं। मुसाफिर यात्रा करने से बच रहे हैं। गुजरात, मुंबई और बंगलूरू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में जरूर मजदूर और कामगारों ने लौटना शुरू कर दिया है। इस कारण उक्त रूटों पर जा रही ट्रेनों में जरूर जगह नहीं मिल रही है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशों के हिसाब से ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed