फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Registration of 64 school vehicles running without fitness suspended

Jhansi News: बिना फिटनेस दौड़ रहे 64 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Thu, 03 Apr 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Registration of 64 school vehicles running without fitness suspended

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। परिवहन विभाग ने 110 स्कूली वाहनों का फिटनेस एक्सपायर होने पर नोटिस दिया तो 25 ने तत्काल फिटनेस करा लिया। नोटिस के बावजूद 64 ने फिटनेस नहीं कराया। इस पर परिवहन विभाग ने इन वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया है।

गत माह परिवहन विभाग ने विभाग में पंजीकृत कुल 451 स्कूली वाहनों में 110 का फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर पाया। उन्हें नोटिस दिया गया। इस क्रम में 21 वाहन संचालकों ने शपथ पत्र दिया कि वह वाहन को आगे नहीं चलाएंगे। शेष 64 वाहन नोटिस के बाद भी फिटनेस नहीं कराए। उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि वह बगैर फिटनेस के वाहनों का संचालन करते हैं तो वाहन सीज किया जाएगा।
विज्ञापन




बॉक्स में -



स्कूल वाहनों में सुरक्षा के ये मानक जरूरी

स्कूल प्रबंधन को खासतौर पर वाहनों की फिटनेस में उनका पंजीकरण, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का डीएल, ड्राइवर का पुलिस वैरीफिकेशन, चालक ने वैक्सीन की दोनों खुराक ली या नहीं, वाहन पर मोबाइल नंबर, पुलिस हेल्पलाइन नंबर दर्ज है या नहीं, अग्निशमन यंत्र, वाहन में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा एवं स्पीड कंट्रोल डिवाइस का होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन -

- स्कूली वाहनों की समय-समय पर जांच की जाती है। फिटनेस एक्सपायर होने पर वाहन स्वामियों को नोटिस दिया गया। 64 फिटनेस नहीं करा रहे थे, जिनका पंजीयन निलंबन कर दिया गया है। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - एके त्रिवेदी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed