फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Registration of 120 school vehicles will be canceled in the district

जनपद में 120 स्कूली वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Registration of 120 school vehicles will be canceled in the district
झांसी। शासन की लाख चेतावनी के बाद भी जिले में अभी भी 120 स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं हो सका है। जिससे परिवहन विभाग ने इन सभी वाहन स्वामियों को दोबारा नोटिस भेजा है। बिना फिटनेस कराए सड़क पर वाहनों के संचालित होने पर इनका चालान काटकर पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तकरीबन दो महीने पहले गाजियाबाद में स्कूल बस में सवार एक छात्र की सिर बाहर निकालने के कारण मौत हो गई थी। उस बस का भी फिटनेस नहीं था। इसके बाद प्रदेश भर में चल रहीं स्कूल बसों को फिटनेस टेस्ट कराने के बाद ही सड़कों पर चलाने का आदेश दिया गया था। परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर विद्यालय प्रबंधन से वाहनों का फिटनेस कराने को कहा था। इसके बाद भी अभी विद्यालय के जिम्मेदार नहीं जागे हैं। परिवहन विभाग में 510 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 138 वाहन बिना फिटनेस के दर्ज थे। जब अभियान चलाया गया तो 372 वाहनों की फिटनेस हो गई थी। लेकिन फिर भी 138 वाहनों का फिटनेस नहीं होने पर वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद आज तक तकरीबन 15 से 18 वाहन स्वामियों ने ही फिटनेस कराया। अन्य 120 वाहनों का फिटनेस नहीं हुआ। जिसके चलते दोबारा परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे हैं। इसके बाद फिटनेस नहीं कराने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करके उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही सड़क पर संचालित पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई बार विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी अभी भी 120 वाहनों का फिटनेस नहीं कराया गया। दोबारा सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद फिटनेस नहीं कराए जाने पर उक्त वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। - प्रभात पांडेय आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed