फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Recruitment of ambulance drivers started, then striking drivers returned to work

काम पर लौटे चालक, दौड़ी सभी 54 एंबुलेंस

Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of ambulance drivers started, then striking drivers returned to work
झांसी। जिले में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के बाद शासन ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार से नए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की। उधर, हड़ताली चालकों को जैसे ही भर्ती की खबर मिली, तो वे काम पर लौट आए। शनिवार को जिले में 54 एंबुलेंस का संचालन शुरू कर दिया है। शासन को एंबुलेंस की लोकेशन रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा एएलएस को संचालित करने की जिम्मेदारी नई कंपनी को देने के विरोध में एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर पुराने कर्मियों को हटाने का विरोध किया था। हड़ताल से 102 और 108 सेवा पूरी तरह ठप हो गई। झांसी में कई मरीजों को काफी परेशानी हुई। कई लोग अपने वाहन या फिर निजी एंबुलेंस करके मरीजों को अस्पताल ले गए। इसके बाद सरकार ने सख्ती करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही रोडवेज बस चालकों से एंबुलेंस चलवाकर व्यवस्था बहाल कराई। इस दौरान चार कर्मचारियों को हटा भी दिया गया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा कई बार वार्ता करने के बाद भी कोई हल नहीं निकलने पर कंपनी द्वारा नए सिरे से एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत शनिवार को पुलिस लाइन में झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर आवेदन लिए गए हैं। जिसमें चालक के लिए आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों से एंबुलेंस चलाकर परीक्षा ली गई। भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन 200 चालक व 70 ईएमटी पदों के लिए आवेदन आए। उधर, भर्ती की खबर मिलते ही अधिकांश एंबुलेंस कर्मी काम पर लौट आए हैं। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को जिले में 54 एंबुलेंस हैं। इसमें 102 की 26, 108 की 24 और चार एएलएस एंबुलेंस हैं। सभी एंबुलेंस फोन आने पर मरीजों को लेने के लिए गईं। वहीं एंबुलेंस के मंडल प्रबंधक दिनेश सिंह ने बताया कि पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों के नहीं मानने पर नई कंपनी द्वारा कर्मचारियों की नई भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed