{"_id":"666f6f9056b4b6d61a0ff144","slug":"recovery-will-be-made-from-roadways-bus-drivers-notice-issued-to-50-jhansi-news-c-360-1-jh11003-106042-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रोडवेज बस चालकों से होगी वसूली, 50 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रोडवेज बस चालकों से होगी वसूली, 50 को नोटिस जारी
Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
- लोकसभा चुनाव के दौरान 12 लाख रुपये के डीजल की हुई थी हेराफेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लोकसभा चुनाव में रोडवेज बसों में 12 लाख रुपये के डीजल की हेराफेरी करने पर रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही वसूली के लिए 50 से अधिक रोडवेज बस चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों को लाने और ले जाने के लिए झांसी रोडवेज डिपो से 79 बसें विभिन्न जिलों में भेजी गईं थीं। चुनाव के बाद बसें झांसी डिपो लौटकर आईं तो चालकों ने मीटर से अधिक बस चलने का दावा किया था। संशय होने पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों के मीटरों से मिलान करते हुए बसों के एवरेज की जांच की। जांच के दौरान लगभग 12 लाख रुपये की हेराफेरी का खुलासा हुआ। इसकी रिपोर्ट तैयार कर परिवहन निगम के अफसरों को भेजी गई। मामले में परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही परिवहन निगम के अफसरों ने 50 से अधिक बस चालकों को वसूली नोटिस जारी किया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि डीजल में हेराफेरी करने वाले 50 से अधिक बस चालकों नोटिस जारी किए गए हैं।