फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Recovery of house tax doing Jamadar, Gardener and Peon for ten years

दस साल से जमादार, माली और चपरासी कर रहे गृहकर की वसूली

Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Recovery of house tax doing Jamadar, Gardener and Peon for ten years
झांसी। नगर निगम के गृहकर संग्रह विभाग में पिछले दस सालों से गृह वसूली की जिम्मेदारी जमादार, माली और चपरासियों को सौंपी गई है। नगर निगम के अफसरों से कई बार शिकायतें करने के बाद भी कर्मचारी को बदला नहीं गया है। नगर निगम के अफसरों की सांठ-गाठ के चलते यह कर्मचारी सालों से एक ही जगह जमें हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा नगर निगम सीमा में स्थित लगभग सवा लाख घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से गृहकर की वसूली की जाती है। गृहकर वसूली की जिम्मेदारी नगर निगम स्थित गृहकर विभाग के कंधों पर है। इसके लिए नगर निगम द्वारा गृहकर अधीक्षक, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सहित कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते पिछले दस सालों से नगर निगम के गृहकर विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वसूली की कमान सौंपी गई है। नगर निगम द्वारा इन कर्मचारियों को बकायदा क्षेत्रों का आवंटन भी किया गया है। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा कई बार इसकी शिकायतें की गई हैं। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी दूर होते ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed