फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   readymade garment loss 10 crore

रेडीमेड और कपड़ा कारोबारियों को हुआ 10 करोड़ का घाटा

Sun, 09 May 2021 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
readymade garment loss 10 crore
झांसी। ईद के बाजार पर कोरोना संक्रमण का साया छाया हुआ है। लॉकडाउन होने के कारण शहर भर की रेडीमेड और कपड़े की दुकानें बंद हैं। जिसके चलते बिक्री पूरी तरह से ठप है। ऐसे में शहर के कारोबारियों को दस करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

शहर के सीपरी बाजार, सदर बाजार, मानिक चौक, नगरा और नरिया बाजार पर कपड़े का अधिक कारोबार है। इन्हीं बाजारों से जिले भर में थोक के रूप में भी कपड़ों की सप्लाई की जाती है। ईद और सहलग होने के कारण कपड़ा कारोबारियों को इस बार के बाजार से काफी उम्मींदे थी। जिसके चलते व्यापारियों ने कई किस्म और वैरायटी के कपड़ों का संग्रह कर लिया था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने कारोबार की कमर तोड़ कर रख दी है। सहालग और ईद नजदीक आते ही संक्रमण ने भी तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया। जिसके चलते मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा होने लगा। मरीज बढ़ते ही सरकार को लॉकडाउन करना पड़ा। लॉकडाउन का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले बार तो ईद का पूरा बाजार ही कोरोना की भेंट चढ़ गया था। जिससे काफी नुकसान झेलना पड़ था। इस बार के बाजार से उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन इस बार भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इम्तियाज, कपड़ा व्यापारी
कोरोन संक्रमण के चलते पूरे साल भी हाथ पर हाथ रखे बैठे थे। इस बार सहलग और ईद का बाजार से काफी उम्मीदें लगाए हुए थे। लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी काफी नुकसान होगा।
मोहम्मद राशिद, कपड़ा व्यापारी
एक साल से हर कारोबारी नुकसान में चल रहा था। संक्रमण में कमी आते ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन दूसरी लहर से तो कारोबार को और भी अधिक घाटा हो गया है।

अय्यूब मंसूरी, कपड़ा व्यापारी
सहलग और रमजान के शुरूआत होते ही कपड़ों की बिक्री शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार छोटे और बड़े दोनों कारोबारी बिक्री तक को तरस गए है। कारोबारियों को काफी लगा है।
सूबूर हाशमी, रेडीमेट कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed