फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rare manuscripts will be found for reading in the State Museum

राजकीय संग्रहालय में पढ़ने के लिए मिलेंगी दुर्लभ पांडुलिपियां

Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rare manuscripts will be found for reading in the State Museum
झांसी। कई सालों से बंद राजकीय संग्रहालय का पुस्तकालय अब विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए खोला जा रहा है। इसमें मौजूद दुर्लभ पांडुलिपियां और पुस्तकें पढ़ने के लिए उपलब्ध होंगी। इस पुस्तकालय में लगभग एक हजार पुस्तकें है, जो बुंदेलखंड के ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विषयों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

17 हजार से अधिक प्राचीन कलाकृतियों का संग्रह किए महानगर के राजकीय संग्रहालय को बुंदेलखंड का आकर्षण माना जाता है। लेकिन शासन की उपेक्षा के कारण बीते कुछ वर्षों में इसका हाल बेहाल होता रहा है। हालांकि अब इसमें सुधार के लिए बीते कुछ दिनों से शासन और प्रशासन लगातार सुध लेने लगा हैं। संग्रहालय के कायाकल्प के लिए कार्य योजनाएं तैयार होने लगी हैं। इसी क्रम में संस्कृति निदेशालय ने प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एसके दुबे को संग्रहालय का प्रभार सौंपा है। डॉ. एसके दुबे ने मंगलवार को संग्रहालय में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने बताया कि संग्रहालय के पुस्तकालय को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए खोला जाएगा। यह पुस्तकालय एयर कंडीशनर है और लगभग 20 लोग बैठ सकते हैं। पुस्तकालय में कई दुर्लभ पांडुलिपियां और पुस्तकें बुंदेलखंड में शोध कार्य को बढ़ावा देंगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पिंक टॉयलेट बनाने के लिए नगर आयुक्त को प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम को दिखाएंगी वीथिका
राजकीय संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित वीथिका खोली जाएंगी। करीब पांच वर्ष से बंद यह वीथिका सिर्फ एक ही दिन के लिए खोली गई थी, जब इसका उद्घाटन होना था। इस वीथिका में 1857 की क्रांति को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed