फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Constable accused of rape escaped by dodging police

Jhansi Crime: पुलिस को चकमा देकर भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी सिपाही, तलाश जारी

Thu, 08 Sep 2022 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

नवाबाद के खुशीपुरा निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ निवासी पवन कुमार पुत्र धनपाल से दिल्ली में रहने के दौरान दोस्ती हो गई थी। पवन पुलिस लाइन में सिपाही है। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
Constable accused of rape escaped by dodging police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी पुलिस लाइन में तैनात रहा सिपाही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी सिपाही पर दुष्कर्म के आरोप में तीन अगस्त को नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। दो दिन पहले उसे गिरफ्तार करने जब पुलिस पहुंची तब आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। वहीं, उसकी तलाश के लिए दो टीमें भी लगा दी हैं।
विज्ञापन


नवाबाद के खुशीपुरा निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ निवासी पवन कुमार पुत्र धनपाल से दिल्ली में रहने के दौरान दोस्ती हो गई थी। पवन पुलिस लाइन में सिपाही है। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही पवन एवं उसके भाई के खिलाफ 3 अगस्त को दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया लेकिन, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। काफी दबाव पड़ने पर दो दिन पहले पुलिस गिरफ्तारी को पहुंची लेकिन, आरोपी सिपाही चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर पीड़िता फिर एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी ने आरोपी सिपाही के गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई है। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है आरोपी सिपाही का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed