फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramlila begin 26 october

मर्यादा पुरुषोत्तम की लीलाओं का भव्य मंचन होगा

Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ramlila begin 26 october
मर्यादा पुरुषोत्तम की लीलाओं का भव्य मंचन होगा
विज्ञापन

झांसी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं का इस बार भी भव्य मंचन होगा। दर्शकोें को पंचवटी, रावण की लंका और अयोध्या के मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे। सदर बाजार और बड़ा बाजार रामलीला कमेटियों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
अवध की तरह बुंदेलखंड से भी भगवान श्री राम का अटूट नाता है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरों में भी जगह - जगह श्री रामलीला का मंचन भव्यता के साथ होता है। सदर बाजार में रामलीला का मंचन 26 से और बड़ा बाजार में 28 सितंबर से नारद मोह प्रसंग के साथ शुरू होगा। सदर बाजार की श्री रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री और निर्देशक शांतनु पांडेय ने बताया कि इस बार कई नए कलाकार मंच पर उतरेंगे। दर्शकों के बैठने के लिए 500 से 700 के बीच कुर्सियां डाली जाएंगी। मंच की सजावट में व्यापक रूप से परिवर्तन किया जा रहा है। परदे और नए सेट काफी आकर्षक नजर आएंगे। भगवान श्री राम की भव्य बारात 30 सितंबर को सदर में निकलेगी। इसमें आगरा, झांसी के लोक सांस्कृतिक कलाकार प्रतिभाग करेंगे। इधर, बड़ा बाजार में श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति के संयोजक भरत राय ने बताया कि हर बार की तरह सजावट पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। क्षीर सागर, रावण की सोने की लंका और पंचवटी के दृश्यों वाले सेट काफी आकर्षक होंगे।
विज्ञापन

निर्देशक और कलाकार हैं तैयार
सदर बाजार में राम लीला मंचन के लिए सभी कलाकार पूरे तन मन से अभ्यास में जुटे हैं। इस बार भी राम की भूमिका में शुभम शर्मा, लक्ष्मण कृष्णा पांडेय, सीता जी हेमंत तिवारी, भरत अंश तिवारी, शत्रुघन कुणाल गोस्वामी, हनुमान रमाशंकर रावत, बाली व शिवजी की भूमिका में हर्ष यादव, मेघनाद का ऋषभ यादव, परशुराम प्रद्युमभन गोस्वामी, जनक टिंकल जैन व दीपांशु साहू जटायु का अभिनय करेंगे। मुख्य निर्देशन की जिम्मेदारी शांतनू पांडेय एवं संगीत निर्देशन की अजय कक्कड़ संभालेंगे। गगन जैन भी निर्देशन करेंगे। इधर बड़ा बाजार में यश वर्मा राम की भूमिका में, प्रिंस शर्मा लक्ष्मण की, यश कंचन सीता जी की, ध्रुव व्यास हनुमान जी की, मनोज सेन रावण की भूमिका अदा करेंगे। निर्देशन हरी प्रकाश शर्मा एवं सहायक निर्देशन मुकुल तिवारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed