फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramesh's murder mystery remains unsolved, police scrutinise mobile CDRs

Jhansi News: रमेश की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी, मोबाइल सीडीआर खंगाल रही पुलिस

Sat, 15 Nov 2025 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ramesh's murder mystery remains unsolved, police scrutinise mobile CDRs

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पंचवटी कॉलोनी स्थित अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाले रमेश प्रजापति की हत्या की गुत्थी सुलझाने को पुलिस आरोपियों के मोबाइल सीडीआर खंगाल रही है। आरोपी को जानने वालों से भी पुलिस ने पूछताछ की। अहम सुराग हाथ आए हैं। शुक्रवार रात को पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी। उधर, रमेश के बेटे प्रियांशु (17) की हालत नाजुक बनी हुई है। वह खौफ के साये में है। होश आने पर परिवार वालों से खुद को बचा लेने की गुहार लगाने लगता है। बृहस्पतिवार शाम रमेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे प्रियांशु का भी गला घोंटकर जान लेने की कोशिश की गई। हत्यारे प्रियांशु को मरा समझकर भाग निकले। जब रमेश की बेटी महक पहुंची तब उसने जितेंद्र एवं उसके दोस्तों को घर से बाहर जाते हुए देखा। अंदर रमेश के शव के साथ भाई प्रियांशु लहूलुहान पड़ा था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद से जितेंद्र फरार है। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। कई अहम सुराग हाथ आए हैं। छानबीन में मालूम चला कि दोनों ने साथ में शराब पी थी। कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं। आरोपी जितेंद्र की कई आपराधिक गतिविधियां भी पता चली हैं। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed