फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rakhsa ipkaran produced bu first

रक्षा उपकरणों के उत्पादन में सबसे आगे होगा बुंदेलखंड

Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rakhsa ipkaran produced bu first
झांसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनाथ खैरा की जयंती पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड वीरभूमि है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से आजादी मिलने के बाद भी ये क्षेत्र सक्रिय भूमिका में रहा है। अब बुंदेलखंड का भविष्य फिर से सुधरने लगा है। जल्द ही ये क्षेत्र देश के लिए रक्षा उपकरणों के उत्पादन करने में सबसे आगे होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि रामनाथ खैरा ने राजनीति और साहित्य दोनों माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया। स्वतंत्रता के पहले और बाद में भी वो देश के विकास, सकारात्मक राजनीति को विकसित करने का प्रयास करते रहे। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड से कई ऐसी महान विभूतियां हुईं, जिन्होंने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश का नेतृत्व किया है। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रवि शर्मा, पूर्व आईएएस भागीरथ प्रसाद, प्रो. शीलचंद्र पालीवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय खैरा द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन हुआ। इस दौरान प्रो. सुनील काबिया, प्रो. डीके भट्ट, डॉ. धन्नूलाल गौतम, प्रो. मुन्ना तिवारी, प्रो. पुनीत बिसारिया, डॉ. बाबूलाल तिवारी, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. अचला पांडेय, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. धीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed