{"_id":"57b75e0e4f1c1b363c6ebc39","slug":"rakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना राखी बंधवाए जाने पर बहन ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना राखी बंधवाए जाने पर बहन ने लगाई फांसी
jhansi
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
fashi
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बकरा मंडी में बृहस्पतिवार को राखी बंधवाए बिना भाई दोस्तों के साथ खेलने चला गया। इससे आहत बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद चॉकलेट लेकर लौटे भाई ने बहन का शव देखकर बिलखने लगा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
बकरा मंडी निवासी राजा लाल प्रजापति के पांच लड़कियां और एक बेटा अभिषेक है। परिजनों ने बताया कि बेटी कविता (14) रक्षाबंधन के चलते बृहस्पति
वार को सुबह मंदिर पूजा अर्चना करने चली गई। घर आने पर भाई अभिषेक से कहा कि वह अपने पैसे से उसके लिए सुंदर राखी खरीदने जा रही है। उसे गिफ्ट में चॉकलेट चाहिए। कविता मनपसंद राखी लेकर घर आ गई। भाई ने दोस्तों के साथ खेलने जाने की बात कहते हुए लौटकर राखी बंधवाने की बात कहकर चला गया। इससे कविता इतनी आहत हो गई कि उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। उसने कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। जब पिता ने दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से जब दरवाजा खोला तो नजारा देखकर हक्केबक्के रह गए। कमरे में कविता का शव फांसी के फंदे पर लटका था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। कुछ देर बाद जब अभिषेक बहन के लिए चॉकलेट लेकर लौटा तो बहन का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगा। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ है।