फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajgadh to ballampur between road and puliya dangerous

राजगढ़ से बल्लमपुर रास्ते में खतरा बनी बिना दीवार की पुलिया

Thu, 04 Feb 2021 08:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Rajgadh to ballampur between road and puliya dangerous
झांसी। राजगढ़ से बल्लमपुर की तरफ जाने वाले रास्ते में बीच में पड़ने वाली एक पुलिया के चारों ओर दीवार न होने से यह लोगों के लिए खतरा बन गई है। रात में सड़क पर अंधेरा होने से हर वक्त दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस सड़क से 25 गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

बबीना मार्ग पर राजगढ़ से बल्लमपुर की तरफ जाने वाले आधे रास्ते में नगर निगम ने सड़क चौड़ी करने का काम एक महीने पहले पूरा किया है। राजगढ़ से बल्लमपुर तक की दूरी ढाई किलोमीटर है। इसमें आधी सड़क नगर निगम व बाकी ग्रामीण क्षेत्र में आती है। मगर नगर निगम ने रास्ते में पड़ने वाली पुलिया के रास्ते को तो चौड़ा कर दिया, लेकिन बगल के गड्ढों से सुरक्षा के लिए कोई दीवार नहीं बनाई। सड़क के किनारे फुटपाथ की भी जगह नहीं है, जिससे गाड़ी को सड़क के नीचे भी नहीं उतारा जा सकता है। इससे सड़क किनारे ही गहरा गड्ढा बना हुआ है। रात में सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। दूसरा सड़क से सटा हुआ एक हाईटेंशन लाइन का खंभा भी लगा है। वह भी अंधेरे में दिखाई नहीं देता है। इससे हर वक्त दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस सड़क से 25 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इस पुलिया पर डेढ़ साल पहले हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की भी मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

- सड़क पर कोई पुलिया तो बनाना नहीं थी। अगर सड़क से सटा गड्ढा है तो उसे दिखवा लेते हैं। गड्ढे को मिट्टी से भरवा दिया जाएगा। एलएन सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोग गुजरते हैं
राजगढ़ से बल्लमपुर जाने वाले रास्ते का उपयोग बल्लमपुर, दुर्गापुर, नयागांव, सफा, चमरुआ, कोटी, मथुरापुरा, भड़रा, किल्चवारा, मुरारी, बैदौरा, रमपुरा, टूका, डुबकी, बाजना समेत 25 गांव के लोग आवागमन करते हैं।
रात होते ही राजगढ़ व बल्लमपुर रास्ते पर अंधेरा छा जाता है। इसके बाद पुलिया के नीचे का गड्ढा दिखाई तक नहीं देता। इससे हर वक्त दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। - उमेश झा।

नगर निगम ने पुरानी पुलिया तो तोड़ दी, लेकिन सड़क चौड़ी करने के बाद गड्ढे की तरफ कोई दीवार नहीं बनाई। सड़क के बगल से सीधा गड्ढा है। कच्ची सड़क तक नहीं है। - गोविंद सिंह यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed