{"_id":"63c04449a0469b585c5b76c0","slug":"rajdani-akwateck-jhansi-news-jhs2368740186","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रि केट: स्टेडियम-ए और राजधानी एक्वाटेक-ए ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रि केट: स्टेडियम-ए और राजधानी एक्वाटेक-ए ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) द्वारा सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर आयोजित डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को स्टेडियम-ए और राजधानी एक्वाटेक-ए ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता में पहला मुकाबला स्टेडियम-ए और राजधानी एक्वाटेक-बी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजधानी एक्वाटेक-बी टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 107 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज युवी सिंह ने 41, आदित्य सिंह परमार ने 22, अनुराग राजपूत ने 15 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम-ए की ओर से गेंदबाज सक्षम श्रीवास्तव ने तीन, विकास वेंद्या और अक्षय सेन ने दो-दो एवं आकाशदीप पटेल ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम-ए टीम ने 10.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें बल्लेबाज सक्षम श्रीवास्तव ने नाबाद 67, आकाशदीप पटेल ने नाबाद 21 रन बनाकर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। राजधानी एक्वाटेक-बी टीम की ओर से एक मात्र विकेट अनुराग रायकवार ने लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला राजधानी एक्वाटेक-ए और एमडीएसए-ए टीमों के बीच आयोजित हुआ। मुकाबले में टॉस जीतकर राजधानी एक्वाटेक-ए के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एमडीएसए-ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 123 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज कार्तिक श्रीवास्तव ने 44, राहुल ठाकुर ने 29 एवं ईशू शर्मा ने 19 रन बनाए। राजधानी एक्वाटेक-ए की ओर से गेंदबाज सात्विक तिवारी ने तीन, अनुज तिवारी ने दो, सौरभ घावरी और जितेंद्र दीक्षित ने एक-एक विकेट लिया।
123 रनों का पीछा करने में उतरी राजधानी एक्वाटेक-ए टीम ने खिलड़ियों ने 16 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें बल्लेबाज अर्पित साहू ने नाबाद 57, उत्कर्ष अग्रवाल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। एमडीएसए-ए के गेंदबाज शाश्वत उपाध्याय ने एक विकेट प्राप्त किया। इस मौके पर जेडीसीए निदेशक संजय साहनी, विवेक खत्री, संयुक्त सचिव निखिल मिश्रा, सह सचिव रविशंकर चौबे, प्रतीक मजूमदार, अलीम बेग, मुकेश मेहरा, संजय सदाशिव टंडन, रितेश शर्मा, संजीव शुक्ला, हरीश कुशवाहा, विजय दातार आदि मौजूद रहे।