{"_id":"57b75cb64f1c1b18206ead6e","slug":"rain-water-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहूचरा व पहाड़ी से छोड़ा डेढ़ लाख क्यूसेक पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहूचरा व पहाड़ी से छोड़ा डेढ़ लाख क्यूसेक पानी
jhansi
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
dam
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बारिश व मध्य प्रदेश का पानी आने से जिले के बांध लबालब हो गए हैं। इनसे धसान नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। मऊरानीपुर के लहचूरा पहाड़ी बांध से शुक्रवार को डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कई साल बाद यह पहला मौका है, जब बांध लबालब भरने की वजह से इतनी अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।
जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र में सपरार, लहचूरा व पहाड़ी बांध बने हुए हैं। इनमें पहाड़ी व लहचूरा बांध धसान नदी पर स्थित हैं। धसान नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के कटनी से माना जाता है। धसान नदी आगे जाकर जालौन जनपद में बेतवा में मिल जाती है। मध्य प्रदेश व मऊरानीपुर क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से उक्त दोनों बांध लबालब भर गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार की सुबह दोनों बांधों से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसकी मात्रा दोपहर में बढ़ाकर डेढ़ लाख क्यूसेक कर दी गई। अगर यह मात्रा बढ़कर ढाई लाख क्यूसेक पर पहुंचती है तो नदी के आसपास के गांवों मेें रहने वाले लोगों को एलर्ट करना पड़ेगा। हालांकि, अभी डर की कोई बात नहीं है।
दो फीट खाली है सपरार
मऊरानीपुर क्षेत्र में स्थित सपरार बांध भारी बारिश के बाद भी अभी दो फीट खाली चल रहा है। बांध का पूर्ण जलस्तर 224.64 मीटर है, जबकि बांध अभी 222.29 मीटर भर सका है।