फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain

हल्की बारिश और हवाओं से खुशनुमा हुआ मौसम

Sun, 23 Aug 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
rain
बारिश में कुछ ऐसा नजर आया इलाइट चौराहे का नजारा। - फोटो : REPORTERS
झांसी। शनिवार को हल्की बारिश, बदरी और सर्द हवाओं से झांसी का मौसम खुशनुमा हो गया। साप्ताहिक लॉकडाउन होने पर लोगों ने घरों की छतों पर घूमकर मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब तक झांसी में 385 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। हालांकि, अभी यह औसत से काफी कम है।
विज्ञापन

जून और जुलाई में मानसून की बेरुखी के बाद अगस्त थोड़ा राहत भरा रहा है। जून और जुलाई को मिलकर झांसी में 201 मिलीमीटर बरसात हुई थी। जबकि, औसतन 350 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए। अगस्त के शुरूआती दो सप्ताह में भी अच्छी बारिश न होने से सूखे का डर सताने लगा। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मानसून के फिर से मजबूत होने की वजह से अच्छी बारिश होने लगी है। पिछले दस दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो डेढ़ सौ मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। शनिवार को भी आसमान में काले बादल उमड़ते रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश भी होती रही। सर्द हवाएं चलने की वजह से वातावरण खुशनुमा हो गया। लोगों को भी मौसम खूब भाया। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक झांसी में 385 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। हालांकि, यह औसत से कम है लेकिन आगे अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद पानी
मौजूदा समय में उड़द, मूंग, तिल, मूंगफली और धान की फसल की बुवाई की गई है। इनमें से तिल की फसल तो ठीक है लेकिन बाकी पर पानी न गिरने से असर पड़ा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक कम बारिश होने से सबसे ज्यादा बुरा असर धान की फसल पर पड़ा। मगर अब अच्छी बरसात होने से धान को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed