{"_id":"66a19778a586d8cfbb0d08f4","slug":"rain-increased-the-water-level-of-three-dams-ten-thousand-cusecs-of-water-was-released-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-358044-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बारिश ने बढ़ाया तीन बांधों का जल स्तर, दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बारिश ने बढ़ाया तीन बांधों का जल स्तर, दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
विज्ञापन
ढुकुवां, पहाड़ी और पारीछा बांध से छोड़ा गया है दस हजार क्यूसेक पानी
संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। बुधवार को झांसी समेत बुंदेलखंड में हुई झमाझम बारिश ने नदियों के साथ बांधों का भी जल स्तर बढ़ा दिया है। इसके बाद झांसी जिले के तीन बांधों से दो, तीन और पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तीन बांधों को छोड़ दे तो अन्य बांधों पर बुधवार को हुई बारिश का बहुत असर नहीं पड़ा। वहीं, जिन बांधों का पानी छोड़ा गया था, दोपहर में बारिश थम जाने के बाद उनका का जल स्तर भी सामान्य हो गया।
धसान और बेतवा नदी से ही झांसी जिले की बांधों को पानी पहुंचता है। बुधवार को बुंदेलखंड के अधिकांश इलाकों में बारिश के चलते धसान नदी उफना गई। इसके बाद जिले के पहाड़ी बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद यहां से तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यहां बेतवा नदी ने पारीछा के चौधरी चरण सिंह बांध का जल स्तर बढ़ाया तो सिंचाई विभाग ने यहां से दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया। वहीं, बेतवा नदी ने ढुकुवां बांध का सबसे अधिक जल स्तर बढ़ाया तो यहां से पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, दोपहर में ही सभी बांधों का जलस्तर सामान्य स्तर पर आ गया है। तीन बांधों को छोड़कर अन्य बांधों का जल स्तर अभी क्षमता से भी कम है। विभाग ने बांधों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां से पल पल की खबर ली जा रही है।
--
वर्जन
बांधों का जल स्तर सामान्य है। अधिकांश अभी कुछ फीट खाली भी हैं। बुधवार को हुई बारिश से तीन बांधों का दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लेकिन, इन बांधों का जल स्तर भी बाढ़ तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
पंकज सिंह, अधिशाषी अभियंता, माताटीला।