फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railways hospital oxygen

रेलवे अस्पताल को मिलेंगे पांच ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

Tue, 11 May 2021 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
railways hospital oxygen
झांसी। ऑक्सीजन संकट को देखते हुए रेलवे अस्पताल को पांच ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिलने जा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की पहल पर रेलवे बोर्ड ने 10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उत्तर मध्य रेलवे को दिए हैं। 10 लीटर की क्षमता वाले ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिलने से मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

देश में ऑक्सीजन का संकट बढ़ता जा रहा है। रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने पहल करने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे को शकूरबस्ती स्टोर्स डिपो से 10 लीटर क्षमता के 10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर प्राप्त हो रहे हैं। मिशन ऑक्सीजन के तहत एक पहल के रूप में प्लासेर इंडिया लिमिटेड ने सीएसआर मद से कन्संट्रेटर प्रदान किए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय अस्पताल प्रयागराज और झांसी में कोविड रोगियों के लिए लेवल 2 अस्पताल चल रहे हैं। ये अस्पताल रेलवे के साथ-साथ गैर रेलवे रोगियों को कोविड संक्रमण के संबंध में चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. आनंद टंडन ने बताया कि उम्मीद है कि इन ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को मंगलवार को अस्पताल में प्रदान कर दिया जाएगा। इन ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की स्थापना के साथ कोरोना के खिलाफ उत्तर मध्य रेलवे की लड़ाई को नई मजबूती मिलेगी। डॉ. आनंद टंडन ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे कोविड के खिलाफ स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पेट्रोलियम का लदान कर कमाए 56 करोड़
झांसी। कोविड-19 के दौरान विषम परिस्थितियों के बावजूद झांसी मंडल माल लदान में नए रिकार्ड कायम कर रहा है। मंडल ने अप्रैल में 11135 वैगन पर 619091 टन वजन लदान करते हुए 56,54,72,225 रुपए का राजस्व अर्जित किया है। जो कि पिछले वर्ष से 129.19 फीसद ज्यादा है। मंडल ने पेट्रोलियम पदार्थ का लदान कर 24,63,227,71 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। जबकि खाद्य पदार्थ से 12,76,05,290 रुपये राजस्व मिला। वहीं सीमेंट लोडिंग, खली लोडिंग से राजस्व मिला। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित ने कर्मचारियों के प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed