फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways: Even after being on leave, attendance is being kept

रेलवेः छुट्टी पर होने के बाद भी दिखाई उपस्थिति

Sun, 08 Aug 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Railways: Even after being on leave, attendance is being kept
रेलवे: छुट्टी पर होने के बाद भी लगाई जा रही हाजिरी
विज्ञापन

- वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) कार्यालय में पकड़ी गई खामी, जीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) कार्यालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा छुट्टी पर होने के बाद भी रजिस्टर में उपस्थित होने की हाजिरी लगाई जा रही है। जून के दस्तावेजों में यह कमी पकड़ी गई। इस मामले की शिकायत उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से की गई है। शिकायत कर्ता ने शिकायती पत्र के साथ उपस्थिति रजिस्टर और मस्टर रोल की कॉपी भी साथ भेजी है।

वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) कार्यालय के कॉलोनी की साफ- सफाई, क्वार्टरों का अनुरक्षण समेत कई प्रमुख कार्यों की जिम्मेदारी है। उक्त कार्यों को कराने के लिए मेसन, हैमरमैन, फीटर, हेल्पर के पदों पर 50 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। इस कार्यालय में कर्मचारियों के छुट्टी पर होने के बाद भी रजिस्टर में हाजिरी लगाने का खेल चल रहा है। एक मामले में विगत 12 जून को कर्मचारी ने आकस्मिक अवकाश (कैजुअल लीव) ले रखा था। जबकि, हाजिरी रजिस्टर में उसे उपस्थित दिखा दिया गया। पंद्रह तारीख के बाद उपस्थित सीट को भी वेतन के लिए डीआरएम कार्यालय भेज दिया गया। यहां से छुट्टी के दिन का भी वेतन जारी कर दिया गया। उक्त कार्यालय का यह खेल अब शिकायत में बदल गया है। एक शिकायत कर्ता ने गोपनीय तरीके से उक्त दस्तावेजों की फोटो कॉपी हासिल कर ली। इसके बाद उक्त शिकायत को जांच के लिए महाप्रबंधक के पास भेज दिया। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि यह खेल लंबे वक्त से चल रहा है। अगर पुराने दस्तावेजों की जांच की गई तो हाजिरी लगाने का बड़ा खेल सामने आ जाएगा। ऐसा करने के लिए लेनदेन का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी मंडल के अधिकारी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed