फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways earned seven billion 84 crores from goods trains

मालगाड़ियों से रेलवे ने कमाए सात अरब 84 करोड़

Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railways earned seven billion 84 crores from goods trains
झांसी। कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों से उबरने के बाद अब रेलवे का ध्यान राजस्व बढ़ाने पर है। इसके लिए माल लदान पर फोकस किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 2021-22 में झांसी मंडल ने 97 करोड़ ज्यादा राजस्व हासिल किया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में झांसी रेल मंडल ने 69 लाख 76 हजार टन माल का लदान किया था, जिससे छह अरब 87 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था। जबकि, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 79 लाख 73 हजार टन माल लादा गया और इससे झांसी रेल मंडल को सात अरब 84 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों की लोडिंग से 366 करोड़, खाद्य पदार्थों से 175 करोड़ और सीमेंट की लदान से 98 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने बताया कि राजस्व वृद्धि में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed