फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways earned Rs 27 crore from ticketless passengers in 20 months

Jhansi News: 20 महीनों में रेलवे ने बगैर टिकट यात्रियों से कमाए 27 करोड़

Fri, 15 Dec 2023 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Railways earned Rs 27 crore from ticketless passengers in 20 months
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बगैर टिकट यात्री रेलवे का खजाना खूब भर रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 20 महीनों के दरम्यान झांसी रेल मंडल में ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा करते पांच लाख से अधिक लोगों को पकड़ा जा चुका है। इन अनाधिकृत यात्रियों से रेलवे को जुर्माने के रूप में 27 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल हुआ है।
रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ ने इस साल अप्रैल माह से लेकर नवंबर तक अलग-अलग ट्रेनों में 1,81,361 यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा और इनसे रेलवे ने 10 करोड़ 18 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। जबकि, पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में रेलवे ने 3,80,866 यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा था और उनसे 17 करोड़ 27 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया था।
विज्ञापन

000000
सात फीसदी यात्रियों ने ही लिया ऑनलाइन टिकट
अनारक्षित श्रेणी के यात्री घर बैठे मोबाइल पर अपना टिकट बना सकें, इसके लिए रेलवे की ओर से अनरिजर्वड टिकट सिस्टम (यूटीएस) विकसित किया गया है। लेकिन, यह यात्रियों को ज्यादा रास नहीं आ रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले आठ महीनों के दरम्यान झांसी रेल मंडल में एक करोड़ अठारह लाख अनारक्षित टिकट लिए गए, इनमें से महज 8.64 लाख यात्रियों ने ही यूटीएस के जरिये टिकट लिए। बाकी यात्रियों ने रेलवे के काउंटरों से ही टिकट खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेनों में लगातार चेकिंग की जाती है और अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूला जाता है। इसे लेकर रेल प्रशासन का रुख सख्त रहता है। - शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed