{"_id":"604281a58ebc3ec8967e0249","slug":"railway-workshop-in-jhansi-jhansi-news-jhs1901506124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी के शतक से रेलवे वर्कशॉप ने जीत हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी के शतक से रेलवे वर्कशॉप ने जीत हासिल की
विज्ञापन
झांसी। जेडीसीए द्वारा आयोजित की जा रही जेडीसीए की 50 वीं डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट में खेले गए लीग राउंड के मैच में स्टेडियम जूनियर बनाम रेलवे वर्कशॉप की टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें रेलवे वर्कशॉप ने 70 रनों से जीत हासिल की।
रेलवे वर्कशॉप के कप्तान कुनाल गोस्वामी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 282 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें मध्यक्रम के बल्लेबाज जेपी सिंह के 13 चौके की मदद से शानदार नाबाद शतक 106 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान कुनाल गोस्वामी ने 74, सार्थक शुक्ला ने 42 व अमित थापक ने 31 रनों की पारी खेलते हुए 282 रनों का विशाल खड़ा किया। स्टेडियम जूनियर की ओर से बॉलर मोहित परिहार ने दो, आशीष, संदीप प्रजापति ने एक-एक विकेट लिए।
282 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी स्टेडियम जूनियर की टीम 39.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन ही बना सकी। कप्तान अजीत सिंह ने 54, सागर शर्मा ने 51 रन व ऋषभ यादव ने 38 रन बनाए। रेलवे वर्कशॉप की ओर से अकील खान ने चार, सार्थक शुक्ला ने दो, प्रदीप, अविनाश व सुनील पाठक ने एक-एक विकेट हासिल किए। शतक लगाने वाले जेपी सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर आशु तिवारी, सौरभ तिवारी, नीरज त्रिपाठी मौजूद रहे।