फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway station built on the lines of Orchha temple

Jhansi News: ओरछा मंदिर की तर्ज पर बनाया गया रेलवे स्टेशन

Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Railway station built on the lines of Orchha temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ओरछा स्टेशन का जीर्णोद्धार कराया गया है। ओरछा रेलवे स्टेशन को ओरछा मंदिर का स्वरूप दिया गया है। स्टेशन के जीर्णोद्धार पर साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
ओरछा नगरी को भगवान राम की नगरी कहा जाता है। ओरछा मंदिर में भगवान राम के दर्शन के लिए हर समय देश और विदेश के श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। लोगों की आस्था को देखते हुए रेलवे के अफसरों ने स्टेशन को ओरछा मंदिर की तर्ज पर जीर्णोद्धार कराने की योजना तैयार की थी। वर्ष 2023 में निर्माण शुरू किया गया था। स्टेशन के मुख्य द्वार को हूबहू भगवान राम के मंदिर जैसा बनाया गया है। स्टेशन के सामने एक पार्क भी विकसित किया गया है। पार्क में रामायण के चित्रों की चित्रकारी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए पार्क में भगवान राम की मूर्ति भी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ओरछा रेलवे स्टेशन को भगवान राम के मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इस पर तकरीबन साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed