फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway returns 2 crore rupees to passengers

रेलवे ने यात्रियों को लौटाए दो करोड़ रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
railway returns 2 crore rupees to passengers
रेलवे पिछले 20 दिन में मंडल के अलग- अलग स्टेशनों पर पंद्रह हजार से अधिक टिकटों को निरस्त कर दो करोड़ रुपये से अधिक लौटा चुका है। टिकट निरस्त कराने वालों की अभी भी लाइन लगी हुई है। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। तीस जून तक सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। चूंकि, रेलवे 120 दिन पहले से ट्रेनों में टिकट बुक करना शुरू कर देता है। इस कारण अप्रैल से जुलाई तक के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों ने जनवरी और फरवरी में टिकट बुक करा लिए थे। इनमें कोई गर्मी की छुट्टियों में घूमने तो कोई बच्चों के साथ घर वापस लौट रहा था। कोई कारोबार के सिलसिले में बाहर जाने वाला था तो कोई पढ़ाई के लिए। इन सब यात्रियों को झांसी स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी, जो झांसी महानगर व बुंदेलखंड के अलग- अलग हिस्सों में रहते हैं। रेलवे ने 22 मई से 23 मार्च के बाद बने आगामी तिथियों के आरक्षित टिकटों का रिफंड लौटाना शुरू कर दिया था। अभी तक रेल मंडल में पंद्रह हजार से अधिक टिकटों को कैंसल कर दो करोड़ रुपये से अधिक लौटाए जा चुके हैं। ये टिकट झांसी, ग्वालियर, दतिया, डबरा, ललितपुर, बबीना, महोबा, बांदा, उरई, पुखरायां, चित्रकूट, खजुराहो स्टेशन से निरस्त किए गए। प्रतिदिन झांसी रेलवे स्टेशन से औसत 120 ट्रेनें गुजरतीं हैं। यह ट्रेनें बीना, इलाहाबाद, कानपुर और आगरा की तरफ जाने वाले ट्रैक पर दौड़तीं हैं। इन ट्रेनों में प्रतिदिन झांसी से सामान्य दर्जे में औसत 20 हजार और आरक्षित कोचों में करीब पांच हजार मुसाफिर सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed