फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway rasukjdar people again clame

रेलवे समिति के मेंबर पर टीटीई ने जुर्माना लगाया.... अफसरों ने ट्रेन ड्यूटी से ही हटाया

Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Railway rasukjdar people again clame
झांसी। शताब्दी एक्सप्रेस में बगैर टिकट यात्रा कर रहे मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के मेंबर पर जुर्माना लगाना एक टीटीई को महंगा पड़ गया। रेल प्रशासन ने उसे ट्रेन ड्यूटी से हटाकर झांसी स्टेशन पर तैनात कर दिया है। इस कार्रवाई से रेलवे के चेकिंग स्टाफ में भारी नाराजगी है। वहीं मामला तूल पकड़ने पर अफसर पूरे मामले को शांत करने में लग गए हैं।
विज्ञापन

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति (डीआरयूसीसी) के एक मेंबर दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में बगैर टिकट सफर कर रहे थे। इनके सफर में किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े इसके लिए भोपाल रेल मंडल के एक अफसर ने ट्रेन में तैनात टीटीई आत्माराम से पैरवी की। लेकिन टीटीई ने नियमों का हवाला देते हुए साफ कहा कि अगर टिकट नहीं होगा तो वह कैसे यात्रा करा सकता है। अगर चेकिंग हुई तो वह भी कार्रवाई के घेरे में आ जाएगा। लिहाजा टीटीई ने समिति मेंबर पर 1310 रुपये का जुर्माना लगाकर इसकी रसीद बना दी। वहीं समिति मेंबर ने भोपाल स्टेशन उतरकर टीटीई पर अभद्रता करने का आरोप लगा दिया। भोपाल रेल अफसरों ने भी झांसी रेल मंडल में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद टीटीई को शताब्दी एक्सप्रेस से तुरंत हटाकर स्टेशन ड्यूटी पर लगा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद से चेकिंग स्टॉफ में नाराजगी फैली हुई है। व्हाट्सएप ग्रुपों में भी गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। उधर, टीटीई आत्माराम ने जान से मार देने की धमकी देने के आरोप में झांसी में शिकायत दर्ज कराई है। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed