{"_id":"024061e0192ae1787077f71550953544","slug":"railway-meeting-in-drm-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम दफ्तर में दो साल बाद होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम दफ्तर में दो साल बाद होगी बैठक
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल प्रशासन मंडल के अंतर्गत आने वाले सांसदों से यात्री सुविधाओं
विज्ञापन
को बढ़ाने के लिए सुझाव मांगेगा। इसके लिए 21 मई को सांसदों की बैठक डीआरएम
कार्यालय में बुलाई गई है, जिसमें पंद्रह सांसदों को आमंत्रित किया गया
है।
सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे के अनुसार बैठक में केंद्रीय मंत्री व झांसी- ललितपुर की क्षेत्रीय सांसद उमा भारती, राज्य सभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री व ग्वालियर क्षेत्र के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, मुरैना क्षेत्र के सांसद अनूप मिश्रा, महोबा क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, उरई- जालौन क्षेत्र के सांसद भानु प्रताप वर्मा, बांदा क्षेत्र के सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, भिंड क्षेत्र के सांसद भागीरथ प्रसाद, खजुराहो क्षेत्र के सांसद नागेंद्र सिंह, टीकमगढ़ क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कुमार, सागर क्षेत्र के सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, इलाहाबाद क्षेत्र के सांसद श्याम चरण गुप्त व रीवा क्षेत्र के सांसद जर्नांदन मिश्र को आमंत्रित किया गया है। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल, मुख्य सुरक्षा आयुक्त आदि अफसर भी मौजूद रहेंगे। बैठक पूर्वाह्न 11.30 बजे से होगी।
मालूम हो कि इसके पूर्व मंडल के सांसदों की बैठक का आयोजन छह फरवरी 2013 को हुआ था, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, उरई- जालौन क्षेत्र के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, बांदा क्षेत्र के पूर्व सांसद आरके पटेल व टीकमगढ़ क्षेत्र के पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक शामिल हुए थे।