फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway employee's death in suspicious condition, suspicion of murder

Jhansi News: रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

Sat, 03 Feb 2024 11:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Railway employee's death in suspicious condition, suspicion of murder
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में शनिवार को एक रेल कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लेकिन, परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक ने 58 साल की आयु में दस महीने पहले ही एक महिला से शादी की थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रेेमनगर थाना इलाके में भूषण टॉकीज के पास रहने वाले प्रमोद कुमार पचलोंगिया (58) रेलवे वर्कशॉप में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। बड़े भाई सुरेश कुमार ने बताया कि भाई प्रमोद पहले एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। बाद में उनकी दूसरे मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से नजदीकी बढ़ गई थी। करीब दस माह पहले दोनों ने ओरछा जाकर मंदिर में शादी कर ली थी। जबकि, महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। भांजे नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामा प्रमोद कुमार ने महिला और उसके दो बच्चों को दो दिन पहले ही कागजों में भी पत्नी और बच्चा स्वीकार किया था। दो दिन पहले तक वे स्वस्थ थे। शनिवार सुबह अचानक फोन आया कि मामा की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मामा के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पूछने पर महिला ने बताया कि वे बीमार चल रहे थे। बीमारी से ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने मामा की हत्या की आशंका जताई। सूचना पर प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मामले में प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया रेलवे कर्मचारी की मौत बीमारी से होना प्रतीत हो रहा है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed