फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway closes opportunity for employment

रेलवे ने बंद किए रोजगार के अवसर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
railway closes opportunity for employment
रेलवे ने फिलहाल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बंद कर दिए हैं। बोर्ड ने अग्रिम आदेशों तक नॉन सेफ्टी कैटेगरी (जो कर्मी रेल संचालन से जुड़े नहीं होते हैं) की नौकरियों पर रोक लगा दी है। साथ ही पिछले दो साल में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के कारण जो पद खाली हुए हैं उनमें 50 प्रतिशत समाप्त करने की रणनीति बनाई है। इस संबंध में ज्वाइंट डायरेक्टर अजय झा ने सभी जोनल महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर पदों की समीक्षा करने के लिए कहा है। कोरोना महामारी के कारण हो रहे घाटे की भरपाई के लिए रेलवे ने कई अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। डेढ़ साल तक के लिए महंगाई भत्ता बंद करने के बाद अब कर्मचारियों के अन्य एलाउंस की समीक्षा शुरू कर दी गई है। इसमें रनिंग कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों (किलोमीटर माइलेज, ओवर टाइम, एएमए, एडीएल, नाइट ड्यूटी एलाउंस) को नियंत्रित करने के लिए समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा नॉन सेफ्टी कैटेगरी में अग्रिम आदेशों तक नई भर्ती पर रोक लगा दी गई है। वैसे रेलवे हर साल करीब 20 हजार कर्मचारियों की नियुक्ति हर साल नॉन सेफ्टी कैटेगरी में करता था। इसी तरह कर्मचारियों के खाली पदों में 50 फीसदी को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। ये पद वाणिज्य विभाग में बुकिंग, आरक्षण, टिकट चेकिंग, बाबू के अलावा इंजीनियरिंग, कार्मिक, इलेक्ट्रिक, यांत्रिक, लेखा आदि विभागों में समाप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed