{"_id":"6afe0a42ceae882d050eaaad","slug":"up-board-exams-45530-candidates-to-take-exams-at-67-centers-jhansi-news-c-11-jhs1019-919023-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : 67 केंद्रों पर 45,530 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : 67 केंद्रों पर 45,530 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
झांसी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए अंतिम केंद्र सूची जारी हो गई है। जिले में कुल 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 45,530 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इनमें हाईस्कूल के 24,462 और इंटरमीडिएट के 21,068 परीक्षार्थी शामिल हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के आवंटन में काफी अंतर देखा गया है। कुछ केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। वहीं कुछ केंद्रों पर तीन सौ से भी कम परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने बताया कि सूची में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को अलग-अलग केंद्रों पर आवंटित किया गया है। अब इन केंद्रों पर परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
सबसे कम पिपरा में परीक्षार्थी
गुरसराय स्थित टीएमए खेर इंटर कॉलेज को सबसे अधिक 1842 परीक्षार्थी मिले हैं। मऊरानीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 1470 परीक्षार्थी आवंटित हैं। झांसी के लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज में 1241 और मऊरानीपुर के श्री लक्ष्मणदास दामले इंटर कॉलेज में 1232 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सबसे कम 293 परीक्षार्थी पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पिपरा को आवंटित किए गए हैं। एसबीबी इंटर कॉलेज पूंछ में 311 और एचएस स्कूल करगुवां में 339 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।