Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rise in groundnut prices brings smiles to farmers' faces

Jhansi News: मूंगफली के दाम में तेजी, किसानों के चेहरे खिले

Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rise in groundnut prices brings smiles to farmers' faces
झांसी। भोजला मंडी में मूंगफली के दाम में तेजी आने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले दिनों तक मंडी में मूंगफली 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी, लेकिन अब इसके दाम बढ़कर 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इससे किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

मंडी सचिव बीएल सिंह ने बताया कि मंडी में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से प्रतिदिन करीब 50 हजार क्विंटल तक मूंगफली की आवक हो रही है। इसके बावजूद मूंगफली के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले की तुलना में किसानों को अब बेहतर भाव मिल रहा है।
विज्ञापन





किसानों ने अच्छे भाव कायम रहने की जताई उम्मीद

किसान राहुल कुमार ने बताया कि पहले कम दाम मिल रहा था। अब भाव बढ़ गया है। भाव अधिक मिलने से बहुत राहत मिलेगी। वहीं, किसान दीपू ने कहा कि मूंगफली के दाम में तेजी किसानों के लिए अच्छा है। इससे उनकी मेहनत का उचित दाम मिल सकेगा। किसान राजेंद्र ने बताया कि खाद, बीज और मजदूरी पर लगातार खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिलना राहत है। किसान शिवकुमार ने कहा कि दाम बढ़कर मिलना किसानों के लिए खुशी की बात है। उम्मीद है कि आगे भी मंडी में भाव इसी तरह बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed