Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire breaks out at a councillor s house due to a gas cylinder while tea was being prepared in Jhansi

झांसी: चाय बनाते समय गैस सिलिंडर से पार्षद के घर में लगी आग, नकदी-फ्रिज और टीवी समेत काफी सामान जलकर खाक

Thu, 19 Nov 2026 03:53 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, रानीपुर (झांसी)
अमर उजाला नेटवर्क, रानीपुर (झांसी) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 19 Nov 2026 03:53 PM IST
सार

घटना सुबह के समय हुई। इसमें ढाई लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये से अधिक का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। लेखपाल ने आर्थिक सहायता की रिपोर्ट बनाने को कहा है।

विज्ञापन
Fire breaks out at a councillor s house due to a gas cylinder while tea was being prepared in Jhansi
घर का सामान जलकर हुआ राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के रानीपुर बस स्टैंड के पास रहने वाले पार्षद के घर में सुबह के समय चाय बनाते समय गैस सिलिंडर से आग लग गई, जिससे नकदी, गृहस्थी का सामान फ्रिज, कूलर, अलमारी और टीवी जलकर खाक हो गये। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर 11 के पार्षद दीपक अहिरवार का घर है। घटना सुबह 7:00 के लगभग की बताई जा रही है।

विज्ञापन


घर में एक महिला चाय बना रही थी तभी गैस सिलिंडर से भीषण आग लग गई। घर के अंदर तमाम सदस्य थे। उन्होंने शोर मचाया तभी तमाम लोग एकत्रित हो गए लेकिन किसी की सूझबूझ में नहीं आ रहा था कि आग पर किस तरह काबू पाया जा सके। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन धुआं की लपटें उठने लगी। किसी तरह लोगों ने सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंका तब तक घर के अंदर अलमारी में रखी ढाई लाख रुपये की नकद राशि जलकर खाक हो गई। वहीं कूलर, फ्रिज, टीवी, फोन, गहने, कपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


आग की भयावहता का अंदाजा इसी तरह लगाया जा सकता है कि फ्रिज के नाम पर केवल वहां पर राख दिखाई दे रही है। मोहल्ले वासियों के सहयोग से एवं अग्निशमन यंत्र के माध्यम से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पाकर उपनिरीक्षक सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि इसमें लगभग छह लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौजा के लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने जायज लिया कहा कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर शासन को आर्थिक सहायता के लिए भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed