फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway board simple pass

परीक्षा के लिए रेलवे ने दिया निशुल्क यात्रा सुविधा पास, लेकिन नहीं मिल रहा आरक्षण

Thu, 07 Jan 2021 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
railway board simple pass
शिमला पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
रेलवे बोर्ड भर्ती परीक्षा के लिए एससीएसटी परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले निशुल्क यात्रा पास पर आरक्षण नहीं मिल रहा है। बुधवार को इस समस्या को लेकर एससी/एसटी परीक्षार्थियों ने सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित से मुलाकात की। इस पर सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस समस्या को लेकर रेलवे बोर्ड से पत्राचार चल रहा है।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत चल टिकट परीक्षक, स्टेशन मास्टर, गार्ड, क्लर्क आदि के एक लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए अलग- अलग शहरों में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसके लिए देश भर में 1.25 करोड़ परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं। यह परीक्षा कई चरणों में पूरा होनी है। पहले चरण की परीक्षा 28 दिसंबर से 13 जनवरी तक चल रही है। दूसरे चरण की परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होना है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के तमाम परीक्षार्थियों को दूसरे चरण की उक्त परीक्षा देने के लिए कोटा जाना है। इनमें एससी एसटी परीक्षार्थियों को यात्रा पास की निशुल्क सुविधा दी गई है, लेकिन इन दिनों स्पेशल ट्रेनों में सभी रियायतें बंद हैं। इस कारण उनको इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed