फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway arrangements restored after Mahakumbh

Jhansi News: महाकुंभ के बाद बहाल हुईं रेलवे की व्यवस्थाएं

Sun, 02 Mar 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Railway arrangements restored after Mahakumbh

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महाकुंभ के बाद अब रेलवे की व्यवस्थाएं बहाल हो गई हैं। शनिवार से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू हो गई। इसके अलावा, लिफ्ट और एस्क्लेटर भी शुरू हो गए। मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।

महाकुंभ के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई थी। महाकुंभ की समाप्ति के बाद शनिवार से बिक्री शुरू की गई। पहले दिन 613 प्लेटफार्म टिकट बिके। इसके अलावा किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए लिफ्ट और एस्क्लेटर बंद कर दिए गए थे, जिन्हें शनिवार से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा झांसी से प्रयागराज के लिए चलाई जा रहींं मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया है, जिससे अन्य ट्रेनों का संचालन सुचारू होगा। खासतौर पर झांसी-बांदा रूट की बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस और तुलसी एक्सप्रेस लगातार कई घंटों की देरी से चल रही थीं। जबकि, रिंग स्पेशल ट्रेनों के संचालन से झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ था लेकिन, अब ट्रेनों का संचालन सुचारू होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान बंद हुईं व्यवस्थाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed