फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway: 15 trains will be affected on 11th due to non-interlocking work

Railway News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 11 को प्रभावित रहेंगी 15 ट्रेनें, यह गाड़ियां निरस्त

Sat, 29 Nov 2025 06:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 29 Nov 2025 06:18 AM IST
सार

झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर खुरहंड-डिंगवाही-बांदा स्टेशन के मध्य रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 11 दिसंबर को 15 यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन
Railway: 15 trains will be affected on 11th due to non-interlocking work
ट्रेन।

विस्तार

झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर खुरहंड-डिंगवाही-बांदा स्टेशन के मध्य रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 11 दिसंबर को 15 यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


ग्वालियर से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी (11801), प्रयागराज से ग्वालियर जाने वाली (11802), चित्रकूट-कानपुर (14109), कानपुर-चित्रकूट (14110), झांसी-बांदा (64613), बांदा-झांसी (64614) 11 दिसंबर को निरस्त रहेगी। मानिकपुर-कानपुर (64601) व कानपुर-चित्रकूट (64602) पांच से 11 दिसंबर तक निरस्त की गई है। इसके अलावा बांदा, मानिकपुर, ललितपुर से होकर निकलने वाली सात गाड़ियां एक से तीन घंटे की देरी से चलेंगी। पीआरओ ने बताया कि झांसी-मानिकपुर व मानिकपुर-कानपुर रेलखंड की आठ ट्रेनें रद्द की गई हैं। जबकि मानिकपुर, बांदा व ललितपुर से होकर निकलने वाली सात गाड़ियों को विलंब से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सांची में दो दिन रुकेगी जीटी व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
सांची स्तूप पर चेतीयागिरी विहार महोत्सव को लेकर 29 एवं 30 नवंबर तक जीटी एक्सप्रेस व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सांची स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया है। पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि मद्रास से चलकर नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस (12615), नई दिल्ली से चलकर मद्रास जाने वाली जीटी एक्सप्रेस (12616), कोरबा से चलकर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) व अमृतसर से चलकर कोरबा जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) अस्थायी रूप से सांची स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 से 29 दिसंबर तक निरस्त रहेगी ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार व रविवार चलने वाली ग्वालियर से चलकर बरौनी जाने वाली गाड़ी (04137) 3 से 28 दिसंबर तक 8 निरस्त रहेगी। वहीं बृहस्पतिवार एवं सोमवार चलने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (04138) 4 से 29 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।


36 घंटे बंद रहेगा समपार फाटक
झांसी-कानपुर रेलखंड के गढ़मऊ स्टेशन स्थित समपार फाटक संख्या 124 पर नई मालगोदाम साइडिंग लाइन बिछाने का कार्य किए जाने के कारण 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से 29 नवंबर शाम 8 बजे तक समपार फाटक बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार फाटक संख्या 123 से होकर लोग निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed