फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railgadi nirast yatri disturb

गाड़ियां निरस्त होने से परेशान हुए यात्री, इंतजार में पर घंटों बिताए

Wed, 09 Nov 2022 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Railgadi nirast yatri disturb
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने से बाद रेल यातायात बुरी तरह से चरमरा गया। गाड़ियां निरस्त होने की वजह से तमाम लोगों को बगैर यात्रा किए वापस लौटना पड़ा। जबकि, बदले हुए मार्ग से गाड़ियां गुजारने की वजह से कई लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह यार्ड में मालगाड़ी के पेट्रोल से भरे 52 में से पांच वैगन एक-एक कर अचानक पटरी से उतर गए। इसके आठ घंटे बाद आवागमन बहाल हो पाया। इस दरम्यान रेल प्रशासन को अचानक नौ गाड़ियां निरस्त करनी पड़ गईं, जबकि चार को परिवर्तित मार्ग से गुजारना पड़ गया।
विज्ञापन

ट्रेनें निरस्त होने की वजह से लोग खासे परेशान रहे। किसी को शादी में जाना था, तो कोई इलाज के लिए जा रहा था। कोई अकेला था तो कोई परिवार के साथ। सभी लोग जहां के तहां फंसे रह गए। तमाम लोगों ने यातायात व्यवस्था बहाल होने के बाद दूसरी ट्रेनों से अपना सफर शुरू किया। कई वापस घर लौट आए। इस दरम्यान रेलवे स्टेशन पर भी गहमागहमी की स्थिति बनी रही। रेल कर्मचारियों से लोग ट्रेनों की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की रिपोर्ट दिखाने आगरा जाना था। इसके लिए डॉक्टर ने मंगलवार का समय दिया था, परंतु अब अचानक ट्रेन निरस्त कर दी गई। अब अगली डेट कब मिलेगी पता नहीं।
- धीरेंद्र किशोर, सीपरी बाजार
कानपुर में रहने वाले साढ़ू के यहां मंगलवार को जन्मदिन समारोह का आयोजन होना है, जिसमें हिस्सा लेने परिवार समेत जा रहे थे, परंतु ट्रेन निरस्त होने से वहां जाने का कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है।
- जयशंकर वर्मा, प्रेमनगर
कानपुर अपने मायके जा रही थी। लंबे समय बाद वहां जाने का प्रोग्राम बना था। घर से समय से निकल आए थे, परंतु यहां आकर मालूम चला कि इंटरसिटी निरस्त हो गई है।

-आरती, बालाजी रोड
बेटी दिल्ली से आने वाली थी, उसे लेने स्टेशन आया था। लेकिन, अब उसकी गाड़ी परिवर्तित मार्ग से लाई जा रही है, जिससे ट्रेन दो घंटे लेट हो गई है। ऐसे में इंतजार के अलावा कर ही क्या सकते हैं।
- जीएस पाल, सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed